Monday, March 23, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनदून में 27 से 29 मार्च तक होंगे तीसरे उत्तराखंड राज्य पैरालंपिक...

दून में 27 से 29 मार्च तक होंगे तीसरे उत्तराखंड राज्य पैरालंपिक गेम्स

देहरादून। पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने राज्य में पैरा खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए 27 से 29 मार्च तक तीसरे उत्तराखंड राज्य पैरालंपिक गेम्स के आयोजन की घोषणा की है। प्रेस क्लब में सोमवार को हुई प्रेस वार्ता में संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि यह प्रतियोगिता देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।एसोसिएशन के अध्यक्ष जेएस वाराइच, कोषाध्यक्ष संजय मुनियाल, आयोजन सचिव प्रेम कुमार ने बताया कि राज्य भर के 13 जिलों से टीमें 27 मार्च को देहरादून पहुंचेंगी, जबकि प्रतियोगिताएं 28 और 29 मार्च को आयोजित होंगी। इस आयोजन में लगभग 130 से 150 पैरा खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है। खिलाड़ियों की प्रविष्टियां लगातार प्राप्त हो रही हैं और 25 मार्च तक एंट्री स्वीकार की जाएगी। एसोसिएशन के अनुसार, पिछले 20 वर्षों से उत्तराखंड की टीम राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं, जैसे खेलो इंडिया पैरा गेम्स और राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लगातार प्रतिभाग कर रही है। अब तक राज्य में 300 से अधिक दिव्यांग खिलाड़ियों को पैरा खेलों से जोड़ा जा चुका है। राज्य में पैरा एथलेटिक्स, पैरा तैराकी, पैरा बैडमिंटन, पैरा वॉलीबॉल, पैरा पावरलिफ्टिंग, पैरा आर्चरी, पैरा तलवारबाजी, पैरा क्रिकेट, लॉन बॉल और निशानेबाजी जैसी विभिन्न खेल विधाओं में टीमों का गठन किया गया है। आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पैरा एथलेटिक्स, पैरा पावरलिफ्टिंग, पैरा बैडमिंटन, पैरा वॉलीबॉल और पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य राज्य में नए पैरा खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments