देहरादून। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने पर आगामी 19 अप्रैल को दून में मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। दौड़ बीएसएफ साहसिक प्रशिक्षण संस्थान (एटीआई) डोईवाला की ओर से रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में कराई जाएगी। प्रतियोगिता दो श्रेणियों में होगी। पहली श्रेणी 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन है। जिसमें 19 से 50 वर्ष (ओपन) और 50 वर्ष से अधिक (मास्टर्स) आयु वर्ग के महिला व पुरुष धावक हिस्सा लेंगे। वहीं, दूसरी श्रेणी 10 किलोमीटर दौड़ की है। जिसमें 14 से 18 वर्ष के किशोर-किशोरियों के अलावा ओपन व मास्टर्स श्रेणी के प्रतिभागी भी शामिल हो सकेंगे। सामान्य प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण शुल्क 300 रुपये रखा गया है। वहीं 14 से 18 वर्ष के बालक-बालिकाओं और सुरक्षा बलों के कर्मियों के लिए प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

