देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज पटेलनगर में अब जल्द ही अत्याधुनिक मॉड्यूलर पोस्टमार्टम कॉम्प्लेक्स का निर्माण होगा। शासन ने इसके लिए पटेल नगर क्षेत्र में 0.1540 हेक्टेयर भूमि चिकित्सा शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करने की स्वीकृति दे दी है। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. डॉ. गीता जैन ने बताया कि स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सचिव सचिन कुर्वे के सहयोग से लंबित परियोजना अब साकार होने जा रही है। प्रस्तावित कॉम्प्लेक्स न केवल वैज्ञानिक मानकों के अनुरूप होगा, बल्कि इससे न्यायिक प्रक्रिया को भी मजबूती मिलेगी। फॉरेंसिक मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. नीरज कुमार ने कहा कि नई सुविधा से मृत्यु जांच प्रणाली अधिक वैज्ञानिक और विश्वसनीय बनेगी। साथ ही, यहां एमबीबीएस और पीजी के छात्रों को आधुनिक फॉरेंसिक प्रशिक्षण मिल सकेगा।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

