Saturday, March 14, 2026
Homeराजनीतिभाजपा में शामिल हुए मुनस्यारी नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र पांगती समेत कई...

भाजपा में शामिल हुए मुनस्यारी नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र पांगती समेत कई जनप्रतिनिधि

देहरादून।  मुनस्यारी नगर पंचायत-पिथौरागढ़ के अध्यक्ष राजेंद्र पांगती समेत कई जनप्रतिनिधियों ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम बलवीर रोड स्थित प्रदेश मुख्यालय में आयोजित हुआ, जहां प्रदेश अध्यक्ष सांसद महेंद्र भट्ट ने सभी को फूल माला और पार्टी का पटका पहनाकर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल कराया।

भट्ट ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का भाजपा से जुड़ना वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में धारचूला सीट पर जीत का शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम जनमानस का विश्वास स्थापित हो चुका है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही राज्य का विकास संभव है। इसी कारण राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता भाजपा के विचारों में विश्वास जताकर विकास यात्रा में सहयोगी बनना चाहते हैं।

भट्ट ने यह भी याद दिलाया कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केवल 1118 वोट से जीत से दूर रह गए थे। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार यह कमी सौ फीसदी पूरी कर दी जाएगी।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि मुनस्यारी नगर पंचायत अध्यक्ष पांगती के साथ सभासद गणेश पांगती, जितेंद्र जोठा, हंसा देवी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेन्द्र सिंह बृजवाल, पूर्व प्रधान पुष्कर सिंह समेत कई लोगों ने पार्टी ज्वाइन की है।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, दायित्वधारी सुभाष बड़थ्वाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक, और पिथौरागढ़ जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी भी मौजूद रहे।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भाजपा से जुड़ना पार्टी के जनाधार को मजबूत करेगा और धारचूला सीट पर जीत की संभावना को बढ़ाएगा।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments