देहरादून। देहरादून में रसोई गैस की किल्लत पर तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को पैनिक (घबराने) न होने की सलाह दी है। कंपनियों के अधिकारियों का कहना है कि गैस की कोई किल्लत नहीं है और रात के समय एजेंसियों पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। उपभोक्ता अपनी गैस बुक करवाएं, सिलेंडर उनके घर पर ही आएगा। यदि मिस्ड कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से बुकिंग नहीं हो पा रही है, तो कंपनी के आधिकारिक मोबाइल ऐप से बुकिंग करें। जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम पहुंचे आईओसी के सहायक प्रबंधक राकेश सिंह ने बताया कि सामान्य दिनों में रोजाना 50 हजार सिलेंडरों की आपूर्ति होती थी, जिसमें वर्तमान में 20 फीसदी की कमी आई है। उन्होंने कहा कि लोग घबराकर गैस का कोटा खत्म होने की आशंका में ‘एडवांस बुकिंग’ करवा रहे हैं, जिससे बैकलॉग बढ़ रहा है।
प्रमुख सचिव खाद्य एल फैनई ने सभी डीएम और डीएसओ को गैस एजेंसियों और गोदामों की सतत निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी, जमाखोरी और अवैध रिफिलिंग कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
उपभोक्ताओं को घबराने की नहीं जरूरत ,गैस की नहीं है कोई किल्लत
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

