हरिद्वार। हरिद्वार की एक अफसर ने युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ रानीपुर कोतवाली में मानहानि का केस दर्ज करवाया है। पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, शिवालिक नगर में तैनात वरिष्ठ औषधि निरीक्षक अनिता भारती का आरोप है कि 26 फरवरी को फेसबुक पर उनके खिलाफ पांच लाख की रिश्वत से जुड़ी फर्जी पोस्ट की गई, जिससे उनकी सामाजिक छवि धूमिल हुई। आरोप है कि युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना की यह पोस्ट वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में उनको टैग कर सवाल-जवाब किए जाने लगे। उन्होंने इस पोस्ट के स्क्रीनशॉट पुलिस को सौंपे हैं। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह के अनुसार, इस प्रकरण की जांच जारी है। नाम नहीं लिखा, फिर भी केस’, सोशल मीडिया पर उठे सवाल बताया जा रहा कि युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम स्पष्ट रूप से नहीं लिखा था। इसके बावजूद मुकदमा दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया पर यह सवाल उठने लगे हैं कि जब नाम का उल्लेख नहीं था तो पोस्ट को अफसर से कैसे जोड़ा गया। अब जांच में यह स्पष्ट होगा कि इस पोस्ट की मंशा क्या थी और कानूनी रूप से मामला किस दिशा में आगे बढ़ता है।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

