देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की टीम ने शनिवार को पुरूकुल मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट देहरादून क्षेत्र में करीब पचास बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग का काम रुकवाया। संयुक्त सचिव गौरव चटवाल ने कार्रवाई के आदेश जारी किए थे। टीम में सहायक अभियंता शैलेन्द्र सिंह रावत, अवर अभियंता उमेश वर्मा, सुपरवाइजर आदि मौजूद रहे। उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने बताया कि समस्त सेक्टरों में अवैध निर्माण करने और बिना लेआउट पास करवाए प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

