Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनहाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पर जताया रोष

हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पर जताया रोष

देहरादून। महानगर सिटी बस सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल ने टाटा मैजिक वाहनों के संचालन को उच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन बताया है। उन्होंने कहा कि बस बॉडी कोड के तहत शहरी बसों में दो दरवाजे और कंडक्टर अनिवार्य हैं, जिसका पालन टाटा मैजिक में संभव नहीं है। सचिव परिवहन को दिए पत्र में चेतावनी देते हुए 21 जनवरी से चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। कहा कि इसके तहत मुख्यमंत्री को ज्ञापन, अधिकारियों का पुतला दहन और सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। समाधान न होने पर जंतर-मंतर, दिल्ली में प्रदर्शन और अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments