Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनविक्रम और ड्राइवरों का सत्यापन अभियान शुरू

विक्रम और ड्राइवरों का सत्यापन अभियान शुरू

देहरादून। शहर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन एवं पुलिस विभाग ने संयुक्त सत्यापन अभियान शुरू कर दिया है। रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित इस अभियान के पहले दिन 142 विक्रम वाहनों और उनके ड्राइवरों का सत्यापन किया गया। मौके पर जारी हुए आईडी कार्ड और स्टीकर सत्यापन की यह प्रक्रिया आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा, टीटीओ प्रज्ञा पंत और आरआई अनिल यादव के साथ पुलिस विभाग की मौजूदगी में संपन्न हुई। अभियान के दौरान अधिकारियों ने एक-एक विक्रम की भौतिक जांच की और ड्राइवरों के दस्तावेजों को परखा। जांच में सही पाए जाने पर ड्राइवरों को परिचय पत्र जारी किए गए और संबंधित विक्रम पर सत्यापित स्टीकर लगाए गए। अनफिट वाहनों पर सख्ती जांच के दौरान पांच विक्रम अनफिट पाए गए, जिन्हें मौके से वापस लौटा दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, इन वाहनों का सत्यापन तभी किया जाएगा जब इनमें पाई गई कमियों को दूर कर लिया जाएगा। आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि शहर में कुल 514 विक्रम संचालित होते हैं, जिनमें से सभी का अनिवार्य रूप से सत्यापन किया जाएगा। इससे चालकों के रिकॉर्ड अपडेट होंगे और ट्रैफिक प्रबंधन में सुधार होगा। यूनियन का सहयोग विक्रम जन कल्याण समिति के सचिव संजय अरोड़ा ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यूनियन इस प्रक्रिया में विभाग का पूरा सहयोग कर रही है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments