Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनमकर संक्राति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

मकर संक्राति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

देहरादून। पर्यटन नगरी मसूरी में मकर संक्राति का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने घरों में पूजा अर्चना की व प्रसाद वितरित किया। लोगों ने दान कर पुण्य का लाभ कमाया। हालांकि एकादशी होने के कारण लोगों ने पर्व का विशेष पकवान खिचड़ी नहीं बनाई। मकर संक्रांति का पर्व मसूरी में पूरे उत्साह व धार्मिक पंरपराओं के अनुसार मनाया गया। प्रातः काल स्नान करने के बाद पूजा पाठ किया गया। लोगों ने अपनी श्रद्धानुसार दान कर पुण्य कमाया। इस बार एकादशी होने के कारण खिचड़ी बनाने से लोगों ने परहेज किया। बताया गया कि एकादशी के दिन चावल नहीं बनाये जाते, खिचड़ी बृहस्पतिवार को बनाई जायेगी व 15 जनवरी को भी मकर संक्राति मनाई जाएगी। मकर संक्राति पर लोगों ने खिचड़ी की जगह तिल के लडडू आदि बनाए वहीं उत्तराखंड के लोगों ने घरों में रोट प्रसाद बनाया। मंदिरों में भी मकर संक्रांति पर पूजा अर्चना की गई। मकर संक्राति का पर्व सूर्य भगवान धनु राशि ने निकल कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं व उत्तरायण का शुभारंभ होता है, जिसमें सूर्य भगवान की विशेष पूजा की जाती है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments