Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनविधायक पुंडीर ने किया हसपुर के वार्ड नंबर 09, सेलाकुई की टिहरी...

विधायक पुंडीर ने किया हसपुर के वार्ड नंबर 09, सेलाकुई की टिहरी कॉलोनी में इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ

देहरादून। मंगलवार को राज्य योजना के अंतर्गत जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के वार्ड नंबर 09, सेलाकुई की टिहरी कॉलोनी में इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ विधायक सहदेव सिंह पुंडीर द्वारा किया गया। यह सड़क निर्माण कार्य 1.565 किलोमीटर लंबाई का स्वीकृत है, जिसकी कुल लागत ₹80.32 लाख है। इस योजना के अंतर्गत बनने वाली सड़क से क्षेत्रवासियों को बेहतर, मजबूत और टिकाऊ सड़क सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और रोजमर्रा की परेशानियों से निजात मिलेगी।

इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना सरकार और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि यह सड़क लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग रही थी, जिसे अब राज्य योजना के माध्यम से स्वीकृति देकर धरातल पर उतारा जा रहा है। सड़क निर्माण से न केवल स्थानीय निवासियों को लाभ मिलेगा, बल्कि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और व्यापार से जुड़े लोगों को भी राहत प्राप्त होगी।

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष मीता सिंह, जिला उपाध्यक्ष यशपाल नेगी, सुद्धोवाला मंडल अध्यक्ष सुखदेव फर्स्वाण, मंडल उपाध्यक्ष यशपाल कैंतुरा, विधायक प्रतिनिधि अनिल नौटियाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

उपस्थित जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण कार्य के शुभारंभ पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि यह कार्य तय समय में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण होगा।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments