देहरादून। स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, बड़ोवाला, देहरादून में वार्षिक समारोह (एनुअल फंक्शन) का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुधीर कुमार जी रहे, जो अखिल भारतीय संगठन के मंत्री एवं सेवा भारती से संबद्ध हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि माननीय श्री सहदेव सिंह पंडीर जी, विधायक सहसपुर रहे। इसके साथ ही कार्यक्रम में आचार्य अरुण जी (योग गुरु, ऋषिकल्प आश्रम) की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।
इस वर्ष एनुअल फंक्शन की थीम “धरोहर – एक भारत, श्रेष्ठ भारत” रखी गई थी। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, लोकनृत्यों एवं वेशभूषा को आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा बारहवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हिमानी कश्यप, नेहा रावत एवं खेमराज भट्ट को मुख्य अतिथि श्री सुधीर कुमार जी द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा दसवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों प्रिया रावत, श्रेया थापा एवं प्रकृति नेगी को माननीय विधायक श्री सहदेव सिंह पंडीर जी द्वारा सम्मानित किया गया। खेलकूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अंशिका पवार एवं अनुपम गौड़ को आचार्य अरुण जी द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही इस वर्ष आयोजित एनुअल स्पोर्ट्स मीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पृथ्वी हाउस को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, बड़ोवाला, देहरादून में वार्षिक समारोह का भव्य समापन
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

