देहरादून। पटेलनगर थाना क्षेत्र में एक युवती को पिछले तीन वर्षों से सहकर्मी रहे युवक के मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक युवक पर लगातार पीछा करने और फोन पर बात करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार युवती करीब तीन साल पहले देहराखास स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करती थी। वहीं पर आरोपी मोबिन अंसारी भी कार्यरत था। युवती का आरोप है कि तभी से आरोपी उस पर बात करने का अनुचित दबाव बना रहा था। इस उत्पीड़न से तंग आकर युवती ने न केवल वह नौकरी छोड़ दी, बल्कि अपना सिम कार्ड तक बदल दिया था। आरोप है कि नवंबर 2024 में आरोपी ने कहीं से युवती का नया नंबर हासिल कर लिया और फिर से कॉल कर परेशान करना शुरू कर दिया। मना करने के बावजूद आरोपी विभिन्न नंबरों से लगातार फोन कर रहा है। जिससे पीड़िता अत्यधिक मानसिक तनाव में है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

