देहरादून। वैदिक ब्राह्मण सभा की ओर से आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 426 लोगों ने परीक्षण कराया। रविवार को सत्यपाल वाही अस्पताल में ओएनजीसी की ओर से स्वास्थ्य शिविर में ओएनजीसी के चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार कर उन्हें दवाईयां दी। सभा के महामंत्री गौरव बक्शी ने बताया नेत्र परीक्षण के बाद जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए। इसके साथ ही शिविर में आए मरीजों को जरूरत के अनुसार कमर की बेल्ट, वॉकिंग स्टिक्स और अन्य स्वास्थ्य- संबंधी सुविधाएं दी गई। शिविर के दौरान विधायक सविता कपूर, पूर्व महापौर सुनील उनियाल गामा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सभा के संरक्षक लाल चंद शर्मा, ओएनजीसी के जनरल मैनेजर एवं ऑस्पिताल के एचएमएस डॉ विकास लोईवाल, वरिष्ठ फार्मासिस्ट सूर्या प्रकाश शाह, भाजपा नेता जोगेंद्र पुंडीर, सचिन गुप्ता, पार्षद महिंदर कौर कुकरेजा, सभा के अध्यक्ष पंडित पवन शर्मा, उपाध्यक्ष प्रमोद मेहता, महामंत्री गौरव बक्शी एवं सह-मंत्री अभिलाष शर्मा, दिनेश कालिया, शंभू थपलियाल, बीएम शर्मा आदि लोगों मौजूद रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

