Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनरुद्र सेना ने तहसील मुख्यालय में किया प्रदर्शन

रुद्र सेना ने तहसील मुख्यालय में किया प्रदर्शन

विकासनगर। मृत गोवंश के अवशेष कटान पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर रुद्र सेना ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पछुवादून में नदियों के किनारे खुले आम मृत गोवंश के अवशेष का कटान किया जा रहा है। जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। मंगलवार को रुद्र सेना के संस्थापक राकेश तोमर उत्तराखंडी ने कहा कि पछुवादून में गोवंश की हत्या किए जाने के साथ ही मृत गोवंश के अवशेष निकालने का काम धड़ल्ले से चल रहा है। गोवंश का वध भारत में विभिन्न कानूनों के तहत अपराध है, लेकिन पछुवादून में नदियों के किनारे मृत गोवंश के साथ भी बर्बरता की जा रही है, जिससे हिंदुओं की भावना आहत हो रही है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत नदी किनारे जैविक अवशेषों का निपटान बिना अनुमति पर्यावरणीय अपराध है। जबकि, नगर निकाय, स्थानीय प्रशासन के स्वच्छता नियम के तहत भी सार्वजनिक स्थानों पर पशु अवशेष काटना या फैलाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। इन सभी कानूनों के बावजूद रामपुर और ढकरानी, नावघाट में मृत गोवंश के अवशेषों का कटान चल रहा है, जिससे स्थानीय जनता में रोष उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि नदी किनारे गोवंश अवशेष के कटान पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से गोवंश अवशेषों के निपटान के लिए उपयुक्त व्यवस्था करने की मांग भी की है। प्रदर्शन करने वालों में श्याम सिंह, शंभू, विजय, हरि सिंह, बॉबी, जवाहर सिंह, अमर सिंह, अरविंद ,राजू, संजय, मिथुन, नीरज, सुमित, आशु, रंजीत, सुनील शामिल रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments