देहरादून। उपनल कर्मचारियों के धरने को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपना समर्थन दिया। प्रदेश संयोजक विनोद गोदियाल ने कहा कि उपनल कर्मचारी के इस आंदोलन में शहीद हुई बहन नीलम डोभाल की दुखद घटना होने पर भी सरकार का कोई मंत्री या अधिकारी धरना स्थल पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने तक नहीं आया। उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे मंत्री और अधिकारी शायद अभी और कर्मचारियों का बलिदान का इंतजार कर रहें है। नोवें दिन धरने के दौरान प्रदेश संयोजक हरीश कोठारी, महासंघ के प्रदेश महामंत्री विनय प्रसाद, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महेश भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप सिंह चौहान, संगठन मंत्री भूपेश नेगी, देहरादून जिला अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी धरने पर बैठे रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

