Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनराज्यपाल ने सपरिवार किया देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

राज्यपाल ने सपरिवार किया देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को राजभवन में सपरिवार शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर पूरे विधि-विधान के साथ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति की परंपराओं और जीवन मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कन्याओं का पूजन हमें यह स्मरण कराता है कि नारी शक्ति का सम्मान और आदर हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। उन्होंने आह्वान किया कि इस पर्व से प्रेरणा लेकर समाज में नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तीकरण को और सुदृढ़ बनाया जाए।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments