देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर शिवालिक ग्रामीण मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सेलाकुई, राजा रोड स्थित शहीद स्मारक स्थल के आसपास पहुंचे और स्वयं श्रमदान कर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। 
विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि स्वच्छता केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक जनआंदोलन है। हम सबको मिलकर अपने आस-पास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखना होगा, क्योंकि गंदगी बीमारियों का कारण बनती है और स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी अपील की कि वे अपने-अपने आस-पासगुरुवार को सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर कल्याणपुर गांव में लंबे समय से प्रतीक्षित सतीश मास्टर के घर से शिवालिक ढाबे तक इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया।
लगभग 15 वर्ष पूर्व निर्मित यह सड़क जर्जर अवस्था में थी, जिससे ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। पुनर्निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में हर्ष और उत्साह की लहर है।
विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि भाजपा सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही धर्म वाला हिमालय चिल्ड्रन अकादमी की सड़क, जूडली गांव की जोहड़ वाली सड़क और आदू वाला तिराहे से शिमला बाइपास तक की सड़क का कार्य भी प्रस्ताव मिलते ही प्रारंभ कराया जाएगा।
इस अवसर पर सहायक अभियंता प्रवीण सक्सेना, कनिष्ठ अभियंता मानसिंह, मेट पाल सिंह, संबंधित ठेकेदार, मंडल अध्यक्ष रवि कश्यप, जिला महामंत्री नरेश कुमार, मंडल उपाध्यक्ष रमेश सैनी सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पदाधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

