Friday, September 12, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनआत्मनिर्भर बनकर दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी मालदेवता निवासी रेखा चौहान

आत्मनिर्भर बनकर दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी मालदेवता निवासी रेखा चौहान

देहरादून। रायपुर ब्लाक के गांव मालदेवता निवासी रेखा चौहान ब्यूटी पार्लर और कॉस्मेटिक उद्यम से आत्मनिर्भर बनकर दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई है। इस उद्यम से जुड़कर रेखा चौहान अब प्रतिमाह 20 हजार रुपए से अधिक की आय अर्जित करने लगी है। सीडीओ अभिनव शाह ने बताया कि रेखा चौहान शुरूआत से ही परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहती थी। लेकिन संसाधनों की कमी के कारण उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। वर्ष 2021 में जिला प्रशासन द्वारा गांव में कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) अभियान संचालित किया जा रहा था। इसका उद्देश्य छूटे हुए परिवारों को समूह से जोड़ते हुए उनका संस्थागत एवं क्षमता विकास किया जाना था।
रेखा ने 07 अन्य महिलाओं के साथ मिलकर प्रगति स्वयं सहायता गठित किया। समूह से जुड़ने के बाद सभी सदस्यों ने स्वरोजगार परक विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण और वित्तीय समावेशन की जानकारी ली। उन्होंने ब्यूटी पॉलर्र एवं कॉस्मेटिक शॉप संचालन का निर्णय लिया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह को फंड उपलब्ध कराया गया। ग्राम पंचायत मालदेवता में प्रगति स्वयं सहायता समूह को सीसीएल के रूप में 50 हजार और सीआईएफ से 30 हजार की धनराशि प्रदान की गई।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments