Saturday, September 13, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनसहसपुर के शिवालिक नगर मंडल के अंतर्गत भव्य "तिरंगा यात्रा" का आयोजन

सहसपुर के शिवालिक नगर मंडल के अंतर्गत भव्य “तिरंगा यात्रा” का आयोजन

देहरादून।  सोमवार को विधानसभा सहसपुर के शिवालिक नगर मंडल के अंतर्गत भव्य “तिरंगा यात्रा” का आयोजन किया गया। यह यात्रा गोरखपुर चौक से प्रारंभ होकर स्मिथनगर, बनियावाला, पीताम्बरपुर होते हुए राघव विहार तक निकाली गई। यात्रा में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

तिरंगा यात्रा के दौरान रास्ते भर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा। हाथों में लहराते राष्ट्रीय ध्वज ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। यात्रा में महिलाओं से लेकर बच्चों तक, हर वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और तिरंगे के प्रति अपनी आस्था और सम्मान व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि “तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि यह उन वीरों के बलिदानों की पहचान है जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाया जा रहा हर घर तिरंगा अभियान, हमें एक भारत–श्रेष्ठ भारत की भावना से जोड़ने का कार्य कर रहा है। हमें गर्व है कि सहसपुर की जनता ने इस अभियान को पूरे जोश और उत्साह के साथ अपनाया है।”

यात्रा में जिलाध्यक्ष मीता सिंह, मंडल अध्यक्ष मदन सिंह जी, पार्षद श्रीमती किरण जी, पार्षद अनिल नौटियाल जी, श्री प्रमोद रतूड़ी जी, श्री दिनेश ध्यानी ‘गुरुजी’, श्री दर्शन सिंह रावत जी, श्री मनोज पंत जी, श्री राजेश कुमार जी, श्री चंद्रशेखर सामंत जी, श्री सागर जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, वरिष्ठ पदाधिकारी और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments