देहरादून। आशारोड़ी इलाके में एक्सिडेंट में मारे गए व्यक्ति की तीन दिन बाद भी शिनाख्त नहीं हो गई। सोमवार को अज्ञात व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार कर दिया। क्लेमनटाउन थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि बीते तीन जुलाई को तड़के आईएसबीटी फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल एक व्यक्ति मिला। व्यक्ति की उम्र करीब 38 वर्ष थी। उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर बताने पर दून अस्पताल लेकर गए। दून अस्पताल में उपचार के कुछ घंटों बाद चार जुलाई को मौत हो गई। मौत होने तक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद भी पुलिस ने तीन दिन शिनाख्त के प्रयास किए। आसपास के थानों में इसकी सूचना दी गई। हालांकि, सोमवार तक भी शिनाख्त नहीं हुई। सोमवार को पुलिस ने पहले शव का पोस्टमार्टम कराया, इसके बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार किया। मृतक के दोनों हाथ पर टैटू बने हुए थे। एक हाथ मां और दूसरे पर शिव शंकर भी लिखा हुआ था।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on