देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने सोमवार को कांवली रोड स्थित कैंप कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ जन्मदिन मनाया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों का भी उन्हें बधाई देने के लिए तांता लगा रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सिद्धार्थ अग्रवाल के सेवा, समर्पण और संगठन को सशक्त बनाने के प्रयासों की सराहना की। वक्ताओं ने उनके नेतृत्व में संगठन के सफल संचालन और सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी को भी सराहा। साथ ही उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सफल नेतृत्व की कामना की। सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि यह स्नेह और आशीर्वाद उन्हें समाज और संगठन के लिए और अधिक ऊर्जा व संकल्प के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। जन्मदिन के उपलक्ष में रक्त दान शिविर का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर योगाचार्य डॉ विपिन जोशी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर पुंडीर,महामंत्री सुरेंद्र राणा, विजेंद्र थपलियाल, संकेत नौटियाल ,रतन सिंह चौहान, विमल उनियाल, उमा नरेश तिवारी ,प्रदीप कुमार, मोहित शर्मा और राहुल चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on