देहरादून। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीत कर राज्य का नाम रोशन किया। उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि विहार के भागलपुर में 10 मई से 13 मई तक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बालक एकल वर्ग में देहरादून के अंश नेगी ने स्वर्ण पदक, पिथौरागढ़ के निश्चल चंद ने रजत पदक जीता, अल्मोड़ा की मनसा और गायत्री रावत ने गर्ल्स युगल में स्वर्ण पदक जीता। अंश नेगी और निश्चल चंद ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का अपना सफ़र पूरा किया। फाइनल में अंश नेगी ने निश्चल चंद को 21-10,17-21, 21-16 के अंतर से शिकस्त दी। मनसा रावत और गायत्री रावत ने भी उम्दा प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने तमिलनाडु की अनन्या अरुण और अंजना मनिकंदन की जोड़ी को 23-21,21-13 से पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्षा डा. अलकनंदा अशोक ने शुभकामनाएं दी हैं।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

