देहरादून। नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के नाम उजागर होने को लेकर भाजयुमो महानगर कार्यकर्ताओं ने लैंसडाउन चौक पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। मौके पर युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चित डावर, आशीष रावत, कार्यालय प्रभारी विमल चौधरी, प्रदेश संयोजक प्रगति रावत, महामंत्री तरुण जैन, उपाध्यक्ष पारस गोयल, उत्कर्ष गुप्ता, अमित पंवार, कार्तिक जेटली, शुभम भंडारी, सागर तोमर, सिद्धार्थ सिंह, रोहित चौहान, हर्ष गहलोत, सचिन नैथानी, सूरज रावल, दयाल बिष्ट, सिद्धांत बडोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।