Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनसंजय भटनागर बने रानी लक्ष्मीबाई शाखा के चुनाव अधिकारी

संजय भटनागर बने रानी लक्ष्मीबाई शाखा के चुनाव अधिकारी

देहरादून। भारत विकास परिषद पश्चिम प्रांत एन.सी.आर – 1 उत्तराखंड की सभी शाखा ओ में आजकल चुनाव प्रक्रिया चल रही है । इस वार्षिक चुनाव मे चयनित पदाधिकारी सन 2025 – 26 में अपनी अपनी शाखा का संचालन करेंगे । इसी क्रम मे दिनांक 16 / 3 / 2025 रविवार को वर्तमान शाखा अध्यक्ष श्रीमति शोभा सिंह जी के आवासीय कार्यालय के प्रांगण मे चुनाव सभा का आयोजन किया गया । भारत विकास परिषद की शाखा रानी लक्ष्मीबाई के 2025 – 26 में संचालन हेतु नये पदाधिकारियों के चयन हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया । प्रांतीय आदेश पर श्रीमान संजय भटनागर जी रानी लक्ष्मीबाई शाखा के चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए । चुनाव अधिकारी जी के आगमन पर तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा से उनका स्वागत किया गया तथा उनके स्वागत मे सभी लोग खड़े होकर तालियों से स्वागत करने लगे।  उनके विराजमान होने के बाद मंच संचालिका श्रीमति दीपा बिष्ट जी( प्रिसिंपल संस्कार पब्लिक स्कूल ) ने चुनाव अधिकारी जी के स्वागत में कुछ कविताएं पढी तथा कहा कि अब अधिकारी महोदय दीप प्रज्वलन करें । दीप प्रज्वलन में स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के एम . डी . श्रीमान डा.हेमंत उपाध्याय जी ने सहयोग किया दीप प्रज्वलन में अन्य सभी सदस्यो ने भी भाग लिया । दीप प्रज्वलन के बाद सभी सदस्यो ने अपने स्थान पर खडे होकर वंदेमातरम का गायन किया । इसी क्रम में डा.हेमंत उपाध्याय जी ने चुनाव अधिकारी जी का संक्षिप्त परिचय दिया । मंच संचालिका ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कहा कि अब चुनाव अधिकारी जी का स्वागत प्रारंभ किया जाए । तब प्रांतीय समूह गान के प्रांतीय सह सचिव श्रीमान सुरेंद्र सिंह जी ने पटका पहनाकर , श्रीमान डा.हेमंत उपाध्याय जी ने पुष्प गुच्छ देकर तथा शाखा संरक्षक श्रीमान डी.पी.एस.ठाकुर जी ने तुलसी माला पहनाकर , तथा शाखा कोषाध्यक्ष श्रीमान सोहन सिंह जी ने पुष्प माला पहनाकर चुनाव अधिकारी जी का स्वागत किया । स्वागत कार्यक्रम के पश्चात चुनाव अधिकारी जी से प्रार्थना की गई कि अब आप अपना चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ करने की कृपा करें । सर्वप्रथम चुनाव अधिकारी जी ने सभी सदस्यो का परिचय पूछा तथा चुनाव प्रक्रिया की रूप-रेखा तथा नियमों के बारे में विस्तार से सबको जानकरी दी तथा कहा कि अगर किसी भी सदस्य को चयन प्रक्रिया में कोई संदेह हो तो तुरंत शिकायत दर्ज करा सकता है ।
अधिकारी महोदय जी ने यह भी कहा कि भारत विकास परिषद का हर स्तर पर चुनाव निष्पक्ष तथा पारदर्शी होता है , ये आज का चुनाव भी आप सबकी सहमति से ही होगा ।
चुनाव अधिकारी जी ने कहा कि सबसे पहले शाखा के कोषाध्यक्ष का चुनाव होगा अतः आप लोग कोषाध्यक्ष हेतु किसी एक व्यक्ति या महिला के नाम का प्रस्ताव दें , इस पर शाखा संरक्षक श्रीमान डी.पी.एस.ठाकुर जी ने कोषाध्यक्ष पद के लिए श्रीमान सोहन सिंह जी के नाम का प्रस्ताव दिया तथा दो व्यक्तियों ने सर्मथन में अपनी सहमति दी , किसी की असहमति न आने पर अधिकारी महोदय जी ने कोषाध्यक्ष पद के लिए श्रीमान सोहन सिंह जी को विजयी घोषित किया , जिसका सभी ने ताली बजा कर इस निर्णय का स्वागत किया । अब अधिकारी जी ने सचिव पद के लिए किसी एक नाम का प्रस्ताव मांगा तो मंच संचालिका श्रीमति दीपा बिष्ट जी ने सचिव पद के लिए श्रीमति डा . कृष्णा उपाध्याय (प्रिसिंपल स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल बडोवाला ) जी के नाम का प्रस्ताव दिया तथा दो सदस्यो ने सर्मथन दिया , विरोध में कोई न होने पर अधिकारी महोदय जी ने सचिव पद पर श्रीमति डा . कृष्णा उपाध्याय जी को विजयी घोषित किया ।
चुनाव अधिकारी जी ने कहा कि अब सबसे महत्वपूर्ण पद के लिए चुनाव होगा अब आप अध्यक्ष पद के लिए कोई एक नाम का प्रस्ताव दें , इस पर स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल बडोवाला के एम. डी . श्रीमान डा.हेमंत उपाध्याय जी ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई शाखा के सुसंचालन के लिए अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद के लिए मैं श्रीमति शोभा सिंह जी का नाम का प्रस्ताव दे रहा हूं , तभी शाखा सदस्य श्रीमति अनीता शाह जी ने सर्मथन किया , तथा शाखा महिला संयोजिका श्रीमति आशा गुरुंग जी ने भी सर्मथन किया । किसी का विरोध न होने पर अधिकारी महोदय ने कहा कि मैं श्रीमति शोभा सिंह जी का र्निविरोध चुनाव जीतने पर अध्यक्ष पद पर श्रीमति शोभा सिंह जी को विजयी घोषित करता हूं ।
इसके बाद चुनाव अधिकारी जी ने कहा कि अब मैं तीनो विजयी प्रत्याशियों का नाम घोषित करती हूं । सबसे पहले कोषाध्यक्ष पद के लिए श्रीमान सोहन सिंह जी , सचिव पद पर विजयी श्रीमति डा . कृष्णा उपाध्याय जी तथा अध्यक्ष पद पर विजयी श्रीमति शोभा सिंह जी हुए है ।
चुनाव अधिकारी जी ने कह कि अब आप पांच उपाध्यक्ष पदो का भी चयन कर लें तो उचित रहेगा । सबकी सहमति लेकर उपाध्यक्ष सेवा पद के लिए श्रीमति अनीता थापा जी , उपाध्यक्ष संस्कार पद के लिए श्रीमति दीपा बिष्ट जी , उपाध्यक्ष संपर्क प्रमुख श्रीमति बबीता मधवाल जी , उपाध्यक्ष पर्यावरण पद के लिए श्रीमति नीता ध्यानी जी , एवं महिला सहभागिता पद के लिए श्रीमति बीना रतूडी जी को चयनित किया गया इस चयन प्रक्रिया का सभी ने करतल ध्वनि से सर्मथन किया ।
इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण पत्रकार एशोसियेशन के प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमान रजनीश ध्यानी जी रहे क्योकि फोटोग्राफी की पूरी जिम्मेदारी दी गई थी । इसी क्रम में तीनो नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पटका पहनाकर चुनाव अधिकारी जी ने सम्मानित किया तथा पांचो उपाध्यक्ष का भी माला एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया । चुनाव अधिकारी श्रीमान संजय भटनागर जी ने सभी चयनित पदाधिकारियों को पद की गरिमा बनाए रखने की सीख दी तथा कहा कि मुझे आशा है कि सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी भारत विकास परिषद के विकास में पूरा सहयोग करेंगें । तत्पश्चात शाखा अध्यक्ष श्रीमति शोभा सिंह जी ने विशेष रूप से श्रीमति अनीता शाह , श्रीमति आशा गुरुंग , श्रीमति सीता जुयाल , श्रीमति अनुपमा पाल ,श्रीमति सुलोचना देवी , श्रीमति चन्द्र प्रभा नैथानी जी के असीम सहयोग के लिए धन्यवाद दिया तथा उन्होने अपने वक्तव्य में कहा कि मैं चुनाव अधिकारी श्रीमान संजय भटनागर जी को विश्वास दिलाती हूं कि मैं और मेरी पूरी टीम भारत विकास परिषद को पूरा सहयोग करेंगें तथा उनके र्निर्देशो का पालन करेंगें ।
धन्यवाद ज्ञापन के बाद राष्ट्र गान गाया गया ।कार्यक्रम के अंत में जलपान की व्यवस्था की गई तथा कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई  ।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments