देहरादून। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण देहरादून मण्डल ने महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता सम्बन्धी साप्ताहिक कार्यक्रमों का समापन शनिवार को संरक्षित स्मारकों में प्रभात फेरी के साथ किया गया। एएसआई की ओर से सहस्त्रधारा रोड एवं अन्य संरक्षित स्मारकों में महिला जागरूकता सम्बन्धी बैनर पोस्टर के साथ निकाली गई प्रभात फेरियों में युवतियों को सेनेटरी पैड का आबंटन किया गया। साप्ताहिक कार्यक्रम समापन पर समाज में महिलाओं की स्थिति पर एएसआई के त्यागी रोड स्थित कार्यालय में गुरुकुल कांगड़ी सम विवि परिसर राजपुर रोड की प्राचीन इतिहास एवं पुरातत्व संस्कृति की विभागाध्यक्ष प्रो. रेनू शुक्ल ने व्याख्यान दिया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण देहरादून मण्डल द्वारा खेल भावना के प्रति विशेष लगाव एवं उपलब्धियों के लिए खेल विभाग की हैंडबॉल प्रशिक्षक सुशीला राणा, राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता(वुशु)के लिए ज्योति वर्मा को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण देहरादून मण्डल कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मियों को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अधीक्षण पुरातत्वविद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण देहरादून मण्डल मनोज कुमार सक्सेना के तत्वावधान में किया गया।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on