Monday, March 30, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनआईएसबीटी चौकी के सामने कार सवार से मोबाइल लूटा , केस दर्ज 

आईएसबीटी चौकी के सामने कार सवार से मोबाइल लूटा , केस दर्ज 

देहरादून। आईएसबीटी पुलिस चौकी के सामने ही कार सवार एक व्यक्ति से सरेआम दो युवकों ने मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, रितेंद्र कुमार निवासी बंजारावाला ने तहरीर दी कि वो 10 मार्च को शिमला बाईपास से हरिद्वार बाईपास की ओर जा रहे थे। आईएसबीटी चौकी के सामने पीछे से भागकर आया एक युवक उनकी कार के आगे खड़ा हो गया। इसके बाद दूसरे युवक ने कार का शीशी बाहर से पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने जैसे ही कार का शीशी नीचे किया, आगे खड़ा यूवक दूसरे ओर से आया और उनका मोबाइल छीनकर भाग गया। चौकी के सामने ही इस प्रकार की घटना से वो स्तब्ध हैं। आईएसबीटी चौकी प्रभारी देवेश खुगशाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी होगी।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments