देहरादून। अखिल गढ़वाल सभा देहरादून का त्रिवार्षिक(2024-2027) चुनाव रविवार 22 दिसंबर को सम्पन्न होगा। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद शुक्रवार को नाम वापसी के अंतिम दिन अध्यक्ष पद पर दो नाम शेष रहने से अध्यक्ष पद पर रोशन धस्माना और अम्बुज शर्मा के बीच चुनाव होगा। शेष पदों पर एक-एक नामांकन प्राप्त होने से उपाध्यक्ष, महासचिव, सह सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध नामांकन किया गया। गत 11 दिसंबर को पांच पदों में नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिसमें जिसमें अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष रोशन धस्माना और अम्बुज शर्मा ने नामांकन किया। जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्मला बिष्ट महासचिव पद पर गजेंद्र भंडारी, सह सचिव पद पर संतोष गैरोला और कोषाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र असवाल ने नामांकन किया। शुक्रवार की दोपहर 1 बजे तक अध्यक्ष पद पर दोनों प्रत्याशियों में से किसी ने भी अपना नाम वापस नहीं लिया। जबकि अन्य चार पदों पर सिर्फ एक-एक नामांकन आने से उपाध्यक्ष पद पर निर्मला बिष्ट, महासचिव पद पर गजेंद्र भंडारी, सह सचिव पद पर संतोष गैरोला और कोषाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र असवाल निर्विरोध निर्वाचित हुये। मुख्य चुनाव अधिकारी डीएन भटकोटी, चुनाव अधिकारी हरि भंडारी, उषा भट्ट, शक्ति प्रसाद भट्ट, धीरेंद्र सिंह असवाल ने बताया कि अब केवल अध्यक्ष पद ही रविवार 22 दिसम्बर को चुनाव होगा। जिसके लिए प्रातः 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक सभा भवन चौधरी बिहारी लाल मार्ग नेशविला रोड में मतदान होगा। चुनाव के तुरंत बाद मतगणना और उसी दिन निर्विरोध व निर्वाचित पदाधिकारियों की निर्वाचन की घोषणा की जाएगी।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on