देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने मेजर (सेनि.) संतोष भंडारी को दल की महिला प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। गुरुवार को देहरादून में दल के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों को केंद्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह कठैत ने सदस्यता दिलाई। मेजर भंडारी ने कहा कि यह आंदोलन से उपजा प्रदेश है। जिस उद्देश्य के लिए पृथक राज्य की मांग की गई थी, आज 24 वर्ष बाद भी वह उद्देश्य पूरा नहीं हो पाया है l हम सबको मिलकर अपने क्षेत्रीय दल को सत्ता में लाना होगा। जिससे कि उत्तराखंड राज्य की दशा और दिशा सुधारी जा सके। केंद्रीय अध्यक्ष कठैत ने कहा कि अब दल में सैनिक प्रकोष्ठ, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, विभिन्न क्षेत्रों से लोग भरोसा जता रहे हैं। निश्चित तौर पर 2027 में दल सत्ता में होगा। मौके पर संरक्षक सुरेंद्र सिंह कुकरेती, कार्यकारी अध्यक्ष आनंद प्रकाश जुयाल, पंकज व्यास, केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय, शांति प्रसाद भट्ट, केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सजवान, सुनील कोर्टनाला, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंद्र मोहन गरिया, मीडिया प्रभारी किरण रावत कश्यप, महिपाल पुंडीर, वीरेंद्र बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।
इन्होंने ली सदस्यता
सदस्यता लेने वालों में सेवानिवृत मेजर संतोष भंडारी, सूबेदार मेजर गोपाल दत्त, सूबेदार भरत सिंह मनराल, नायब सूबेदार कृपाल सिंह, नायब सूबेदार हरि सिंह पटवाल, कैप्टन टीकाराम जोशी, कैप्टन किशोर कुमार जोशी, सूबेदार भगत सिंह नेगी, सूबेदार मेजर भगत सिंह नकोटी, आकाश नौटियाल, मंजू रावत, मीनाक्षी सिंह, नीतू भंडारी, सुचिता उनियाल, एडवोकेट राजकुमार जैन और अनुपम जैन शामिल थे।