देहरादून। उत्तराखंड में ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव प्रत्यक्ष कराने का प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज की बात का केंद्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने भी समर्थन किया है। मंत्री सतपाल महाराज का मानना है कि ऐसा करने से चुनाव के बाद पंचायत सदस्यों की बड़े स्तर पर खरीद-फरोख्त और भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सकेगा। प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को केंद्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पंचायत सदस्यों की बड़े स्तर पर होने वाली खरीद-फरोख्त और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए के प्रत्यक्ष चुनाव कराये जाने की बात कही। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि त्रिस्तरीय पंचायतों में ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष चुनाव कराये जाने का अधिकार राज्यों को दे दिया जाए। उनकी इस बात का केंद्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने समर्थन करते हुए इस पर विचार करने की बात कही है।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on