देहरादून। उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने ऐलान किया है कि अगर आठ नवंबर तक पुलिस भर्ती की आयु सीमा ना बढ़ी तो नौ नवंबर को करो या मरो रैली निकाली जाएगी। शनिवार को गांधी पार्क में अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठे बेरोजगारों ने ये संकल्प लिया। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम कंडवाल ने बताया प्रदेश भर से पहुंचे बेरोजगार युवाओं ने इस दौरान शपथ ली। जिसमें कहा गया कि अगर 8 नवंबर तक उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती में 5 वर्ष की आयु सीमा में छूट नहीं दी गई तो 9 नवंबर को 10 हजार युवा मुख्यमंत्री आवास का कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि वो प्रदेश के डीजीपी अभिनव कुमार के आश्वासन का सम्मान करते हैं और इसलिए वो 8 नवंबर तक कोई धरना और प्रदर्शन नहीं करेंगे। बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने कहा कि कहा कि अगर मांग पूरी ना हुई तो 9 नवंबर को 9 फरवरी से बड़ी रैली के लिए युवा तैयार हैं। डीजीपी अभिनव कुमार की 30 अक्तूबर को संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात हुई थी। जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया था पुलिस भर्ती में आयु सीमा में छूट को लेकर सरकार काम कर रही है। आयु सीमा बढ़ाई जाएगी।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on