देहरादून। करवाचौथ के मौके पर रविवार को महिला कर्मचारियों को शाम के वक्त आधे दिन की छुट्टी दी गई। एसएसपी अजय सिंह ने रविवार सुबह अचानक महिला अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए दोपहर दो बजे से आधे दिन की छुट्टी स्वीकृत की। अवकाश उन महिला कर्मियों को मिला जो ड्यूटी के साथ-साथ अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों का भी बखूबी निर्वहन करती हैं।