Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादून01 अक्तूबर को एनपीएस, यूपीएस की प्रतियां जलाएंगे कर्मचारी

01 अक्तूबर को एनपीएस, यूपीएस की प्रतियां जलाएंगे कर्मचारी

देहरादून। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड ने एक अक्तूबर को एनपीएस और यूपीएस की प्रतियां जलाने का ऐलान किया। एनएमओपीएस की ऑनलाइन बैठक में पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन तेज किए जाने पर जोर दिया गया। ऑनलाइन बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने कहा कि एक अक्तूबर 2005 को ही उत्तराखंड में एनपीएस लागू हुआ। इसके विरोध में विरोध दिवस मनाते हुए एनपीएस के साथ ही केंद्र सरकार की नई यूपीएस योजना की प्रतियों को जलाया जाएगा। इस अभियान में बड़ी संख्या में कर्मचारी, शिक्षक शामिल होंगे। महामंत्री मुकेश रतूड़ी ने कहा कि 26 मार्च को सभी जिलों में निकाला गया आक्रोश मार्च ऐतिहासिक रहा। अब 15 दिसंबर को राष्ट्रीय अधिवेशन में कर्मचारी ताकत दिखाई जाएगी। आगामी रणनीति तैयार होगी। बैठक में जगमोहन सिंह रावत, सूर्य सिंह पंवार, उर्मिला द्विवेदी, शान्तनु शर्मा, लक्ष्मण कोरंगा, धीरेन्द्र कुमार पाठक, पुष्कर राज बहुगुणा, अजीत सिंह चौहान, विनोद मल्ल, विकास शर्मा, देवेन्द्र फर्स्वाण, श्याम सिंह चौहान, अनिल सिंह पंवार, अमित शेखर सिंह नेगी, सुनील गुसांई, हेमलता कजालिया, रुचि पैन्यूली, संतोष गडोई, सुरेन्द्र सिंह श्रीकोटी, आशीष जोशी, सुखदेव सैनी, रंजीत कौर, सदाशिव भास्कर, मनोज बरछीवाल, दीपक चौहान, प्रकाश बिजल्वाण, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, उत्तम राणा, पूर्ण सिंह राणा, सुशील तिवारी, अजवीर रावत, चन्द्रवीर सिंह नेगी, प्रमोद सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments