Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनजंगली जानवरों, आवारा पशुओं से जान व फसलों की रक्षा करें सरकार

जंगली जानवरों, आवारा पशुओं से जान व फसलों की रक्षा करें सरकार

देहरादून(संवाददाता)।  देश भर में जंगली जानवरों द्वारा किसानों के जान व खेती पर हो रहे हमलों और आवारा पशुओं द्वारा किसानों की फसलों को नष्ट किए जाने के विरोध में अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्र व्यापी आंदोलन के आह्वान पर देहरादून में किसानों ने जिला मुख्यालय तक रैली निकाल कर प्रदर्शन किया और आम सभा कर उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी के द्वारा भारत सरकार एवम उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें किसान सभा ने कई मांगों को रखा उन्होंने कहा जंगली हाथियों के कॉरिडोर परंपरागत रास्तों को बंद करने पर शक्ति से रोक लगाई जाए, जंगल के किनारे पर खड्डे खोदे जाए और विद्युत तार बाड़ लगाकर किसानों की कृषि भूमि तक पहुंचने से जंगली जानवरों को रोका जाए, शेर हाथी व अन्य हिंसक पशुओं के आक्रमण से मारे गए व्यक्ति के परिजनों को एक करोड रुपए मुआवजा व सरकारी नौकरी दी जाए, बंदरों के बढ़ते हमलों के आतंक व फसलों की सुरक्षा के लिए बंदर बाड़े बनाए जाएं बंदरों की नसबंदी की जाए इन्हें ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से तत्काल हटाने की व्यवस्था की जाए, आवारा छोड़े गए पशुओं से फसलों की सुरक्षा के लिए पशु मेले लगाने और उनकी खरीद फरोख्त की व्यवस्था बहाल किया जाए, या अनुत्पादक गायों बछड़ों बेलों भैंस कटडो को सरकार मंडी लगा का निश्चित दामों पर खरीद किए व्यवस्था करें, जंगलों में इमारती लकड़ी के पेड़ों की बजाय फॉरेस्ट विभाग को विभिन्न प्रजातियों के फलों के वृक्ष घास पत्ती के वृक्ष व बांस के पेड़ लगाकर जंगली जानवरों को सारे व भोजन की व्यवस्था कराई जाए, वाइल्ड लाइफ प्रोटक्शन एक्ट में संशोधन कर जनता का हितेषी कानून बनाकर जंगली पशुओं के हमले से मनुष्य की सुरक्षा के लिए कारगर उपाय किए जाएं।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments