देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने पर्यटन नगरी मसूरी में किंक्रैग पार्किंग को फिर से शुरू किए जाने की कवायद शुरू कर दी है। ज़िलाधिकारी ने अधिकारियों को इसके लिए किंक्रैग पार्किंग से पुस्तकालय एवं पिक्चर पैलेस तक शटल बस सेवा शुरू किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने 10 दिन के अन्तर्गत टैण्डर प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए पुलिस विभाग को किंक्रैग में अपना ऑफिस सेटअप कम्प्यूटर नेटवर्क स्थापित किए जाने के भी निर्देश दिए। पुलिस के पास सभी होटलों की अधिकतम पार्किंग सीमा की जानकारी रहेगी। किसी होटल की पार्किंग फुल होने के उपरांत वाहनों को किंक्रैग में ही रोका जाएगा। किंक्रैग से आगे शटल सेवा के माध्यम से भेजा जाएगा।
जिलाधिकारी ने एसपी ट्रैफिक को दिए इस व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के निर्देश। उन्होंने कहा कि पुलिस को जो भी संसाधन की आवश्यकता हो, इसके लिए फंडस जिलाधिकारी त्वरित उपलब्ध कराएगें। उन्होंने उप जिलाधिकारी मसूरी, पुलिस अधीक्षक यातायात एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मसूरी को दिए जल्द कार्यवाही के निर्देश। बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट मसूरी अनामिका, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी सहित नगर पालिका परिषद मसूरी के अधिकारी उपस्थित रहे।
मसूरी में किंक्रैग पार्किंग को फिर से शुरू किए जाने की कवायद शुरू
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

