Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनटंकी से उतरे बेरोजगार, प्रमुख सचिव से की मुलाकात

टंकी से उतरे बेरोजगार, प्रमुख सचिव से की मुलाकात

देहरादून। अपनी मांगों को लेकर परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़े उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश सिंह और कुमाऊं मंडल संयोजक भूपेंद्र कोरंगा 20 घंटे बाद शुक्रवार दोपहर नीच उतर आए। इसके बाद प्रशासन ने उन्हें सचिवालय ले जाकर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आरके सुधांशु से मिलवाया। उन्होंने सभी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। दोनों बेरोजगार गुरुवार शाम परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। उनका आरोप था कि पिछले नौ दिन से अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे बेरोजगारों की सरकार सुनने को तैयार नहीं है। इसी को लेकर वे टंकी पर चढ़े थे। करीब 20 घंटे बाद शुक्रवार दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और उन्हें समझाया। उनकी प्रमुख सचिव आरके सुधांशु से मुलाकात का आश्वासन भी दिया। जिस पर बेरोजगार मान गए और नीचे उतर आए। इसके बाद उनको सचिवालय ले जाकर प्रमुख सचिव से वार्ता करवाई गई।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments