Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनकृषि यंत्रीकरण में लाभार्थियों के चयन प्रक्रिया जिला स्तर पर ऑनलाइन करने...

कृषि यंत्रीकरण में लाभार्थियों के चयन प्रक्रिया जिला स्तर पर ऑनलाइन करने के निर्देश

– योजनाओं के प्रस्ताव की जीओ टैगिंग कराते हुए डेटाबेस तैयार किया जाए
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार एवं शिविर कार्यालय में विभागवार जिला योजना वर्ष 2023-24, वर्ष 2024-25 की वित्तीय भौतिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जा रही है। जिलाधिकारी ने आज लोनिवि, कृषि विभाग, उद्यान, भेषज, गन्ना विकास पशुपालन, दुग्ध विकास, सहकारिता, रेशम विकास, मत्स्य आदि विभागों की जिला योजना वर्ष 2023-24, वर्ष 2024-25 की वित्तीय भौतिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि कृषि, उद्यान, लोनिवि आदि निर्माणदायी विभागों की प्राप्त होने वाली योजनाओं के प्रस्ताव की जीओ टैगिंग कराते हुए डेटाबेस तैयार किया जाए ताकि योजनाओं की डूप्लीकेसी होने पर प्रदर्शित हो सके। कृषि यंत्रीकरण में लाभार्थियों के चयन प्रक्रिया जिला स्तर पर ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों से संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए रोजगारपरक, जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी शशिकांत गिरि, अपर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी प्रताप सिंह भण्डारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments