देहरादून। क्लेमनटाउन में जानलेवा हमले में फरार मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस विवाद में दो आरोपी पहले ही जेल भेजा चुके हैं। गिरफ्तार मुख्य आरोपी के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमले और गुंडा एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। क्लेमनटाउन थानाध्यक्ष दीपक धारीवाल ने बताया कि 15 अगस्त को अंश शर्मा की तहरीर पर केस दर्ज किया गया। बताया कि केस दर्ज कराने से पहली रात उस पर सुभाषनगर में ट्रेंड्स वाली गली में वैभव रावत और उसके साथियों ने जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने पीड़ित पक्ष की कार तोड़ दी। शुभम ने एक युवक पर मोटे पत्थर से हमला किया। इस दौरान उसे गंभीर चोट लगी। मामले में जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। बीते गुरुवार को चैतन्य शर्मा और दीपक प्रकाश उर्फ विशाल गोल्डी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। हमले का सूत्रधार वैभव और उसके साथी फरार थे। एसओ धारीवाल ने बताया कि हमले के मुख्य आरोपी वैभव रावत उम्र 24 वर्ष पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी लेन नंबर चार, पोस्ट ऑफिस रोड, क्लेमनटाउन में को शुक्रवार को सहारनपुर हाईवे पर आरटीओ चेकपोस्ट के पास से गिरफ्तार किया गया। एसओ ने बताया कि वैभव के खिलाफ डोईवाला और क्लेमनटाउन में मारपीट, जानलेवा हमले के पांच और गुंडा ऐक्ट का एक मुकदमा दर्ज है। आरोपी को पुलिस ने आगे झगड़ा न करने की हिदायत दी है।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on