विकासनगर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने हर घर तिरंगा महाभियान के अंतर्गत शिवालिक नगर मंडल में आयोजित “तिरंगा यात्रा” में भाग लिया। विधायक ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को सराहा। उनका कहना था कि इन वीर जवानों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनके साहस व संघर्ष से हमें प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मीता सिंह, मंडल अध्यक्ष दर्शन सिंह रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवानिश रावत, निवर्तमान पार्षद बीना रतूड़ी, सुमन भास्खंडी, बिजेंद्र उनियाल, प्रमोद रतूड़ी, सत्येंद्र सिंह, विनय रावत एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

