Wednesday, February 5, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनचंद्रबनी और सेलाकुई में आयोजित "तिरंगा यात्रा" ने स्वतंत्रता के जश्न को...

चंद्रबनी और सेलाकुई में आयोजित “तिरंगा यात्रा” ने स्वतंत्रता के जश्न को नई ऊँचाई प्रदान की

देहरादून। मंगलवार को हर घर तिरंगा महाभियान के अंतर्गत विधानसभा सहसपुर के चंद्रबनी और सेलाकुई में आयोजित “तिरंगा यात्रा” ने स्वतंत्रता के जश्न को नई ऊँचाई प्रदान की। इस यात्रा का उद्देश्य भारत माता की अमूल्य स्वतंत्रता की भावना को नए जोश और उत्साह के साथ मनाना था।चंद्रबनी और सेलाकुई में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों ने भारी संख्या में भाग लिया। यात्रा के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के उद्घोष ने एक देशभक्ति का माहौल तैयार किया। स्थानीय लोगों ने उत्साह और गर्व के साथ तिरंगे को अपनाया और देश की स्वतंत्रता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

इस अवसर पर विधानसभा सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने नागरिकों को तिरंगा यात्रा की महत्ता और हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्यों के बारे में अवगत कराया। यह पहल आजादी की भावना को और सशक्त बनाने और एकता के प्रतीक तिरंगे के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सभी भागीदारों और नागरिकों को धन्यवाद किया और देशभक्ति के इस उत्सव को साझा करने का आह्वान किया। विधायक ने लोगो से अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने की भी अपील की।

इस दौरान ओमवीर सिंह राघव, सुखबीर बुटोला, दर्शन सिंह रावत, अजय गोयल, अनीश भटनागर, बिलोचन प्रसाद शर्मा, रामपाल राठौर, अशोक सिंह चौहान, महेश श्रीवास्तव, मयंक गौड़, मदन सिंह, महेश घोष, सुखदेव फर्शवाण, यशपाल सिंह नेगी, पिंकी देवी, आशा नेगी, रीता के.सी, मुनेश देवी, मंजू नेगी,समस्त भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments