Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनसुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश के आशा अनुरूप स्वागत योग्य फैसला दिया:...

सुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश के आशा अनुरूप स्वागत योग्य फैसला दिया: माहरा

देहरादून। कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों पर मालिक और कर्मचारियों के नाम लिखने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की लगाई रोक का कांग्रेस ने स्वागत किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने दशकों के प्रयासों से देश में एक साम्प्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने का काम किया। देश की गंगा जमनी तहजीब को आगे बढ़ाने का काम किया। भाजपा अपने निजी स्वार्थों के लिए लगातार उसे तहस नहस करने पर तुली हुई है। माहरा ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने देश को मजहब के नाम पर बांटने को एक विभाजनकारी फैसला लिया। कांग्रेस समेत देश के बुद्धिजीवियों को यही उम्मीद थी कि इस विभाजनकारी फैसले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त रुख अपनाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश के आशा अनुरूप स्वागत योग्य फैसला दिया है। माहरा ने कहा कि इस देश की आजादी से लेकर इसे आगे बढ़ाने में सभी धर्मों के लोगों की अहम भूमिका रही है। जिन लोगों का न देश के आजादी के आंदोलन और न ही देश की तरक्की से कोई सरोकार रहा, आज वो एक एक कर देश की पहचानों को मिटाने में लगे हैं। लगातार ऐसे फैसले ले रहे हैं, जिससे पूरे विश्व में भारत को शर्मसार होना पड़ रहा है। जो भारत अपनी विविधताओं के लिए जाना जाता है, उसे आज मजहबों में बांट कर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। कहा कि जब कभी देश को बांटने वाले इस तरह के फैसले लिए जाएंगे, कांग्रेस उसका करारा जवाब देगी। इस देश को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी फैसले को स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे फैसलों के खिलाफ समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर जोरदार मुखालफत की जाएगी। धर्म के नाम पर समाज को बांटने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments