देहरादून। दिनांक 21-07-2024 रविवार को शाखा अध्यक्ष श्रीमति शोभा सिंह जी के आवास पर हरेला पर्व का आयोजन किया गया। इस आयोजन के अन्तर्गत शाखा संरक्षक श्री ठाकुर धर्म पाल सिंह जी ने कपूर के पेड़ का पौधारोपण किया। पौधारोपण के अन्तर्गत सदस्यों को तुलसी के पौधे वितरित किये गए।
इस आयोजन में शाखा संरक्षक श्री ठाकुर धर्म पाल सिंह जी, शाखा अध्यक्ष श्री मति शोभा सिंह जी, शाखा सचिव श्री मति डाक्टर कृष्णा उपाध्याय,शाखा कोषाध्यक्ष श्री सोहन सिंह जी, शाखा सह-सचिव श्री सुरेंद्र सिंह जी शाखा संपर्क प्रमुख श्री मति सीता देवी जुयाल शाखा सेवा प्रमुख श्री मति अनीता थापा शाखा संस्कार प्रमुख श्री मति दीपा बिष्ट, शाखा महिला संयोजिका श्री मति आशा गुरुंग, शाखा सदस्य श्री मति अनुपमा पाल तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे। कार्य क्रम के अंत में सभी महिलाओं ने रोपित कपूर के पौधे की परिक्रमा करते हुए करतल ध्वनि के साथ सामूहिक नृत्य हुए वातावरण को संगीतमय कर दिया। अंत में जलपान के पश्चात आयोजन समाप्त हुआ।
शाखा अध्यक्ष श्रीमति शोभा सिंह जी के आवास पर हुआ हरेला पर्व का आयोजन
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

