देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने अधिकारियों को सेवा विस्तार दिए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार इस समय पूरी तरह संविदा मोड में चल रही है।शनिवार को जारी बयान में माहरा ने कहा है कि प्रदेश में इस समय मुख्य सचिव, पीडब्लूडी चीफ, सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता, उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम के एमडी, उत्तराखंड पॉवर कॉरपोरेशन के एमडी, पिटकुल के प्रभारी एमडी, तकनीकी शिक्षा निदेशक सहित कई अधिकारियों को सेवा विस्तार दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण पदों के लिए अधिकारियों को सेवा विस्तार दिए जाने से अन्य अधिकारियों को मौका नहीं मिल पा रहा है। लेकिन सरकार सेवानिवृत्त अधिकारियों को सेवा विस्तार देकर नए लोगों का मनोबल गिरा रही है। उन्होंने कहा कि सेवा विस्तार की आड़ में कई विवादित अधिकारियों को भी संरक्षण दिया जा रहा है। कुछ ऐसे अधिकारियों को सेवा विस्तार दिया गया जो जिन पर गंभीर आरोप लग चुके हैं।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on