Tuesday, March 24, 2026
Homeराजनीतिभाजपा को मिला हर एक वोट विकसित भारत के निर्माण में योगदान...

भाजपा को मिला हर एक वोट विकसित भारत के निर्माण में योगदान देगा : धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने गुरुवार को यमुनानगर में अंबाला संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में भाजपा को मिल हर एक वोट योगदान देगा। कहा कि भाजपा ने जितने कार्य 10 सालों में किए उतने कांग्रेस 60 वर्षों में भी नहीं कर पाई।
उन्होंने दावा कि जनता के आशीर्वाद से इस लोकसभा चुनाव में सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त होंगे। बीते 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। दुनिया भर में भारत का मान-सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। धामी ने कहा कि उत्तराखंड की तरह ही यमुनानगर के कण-कण में भगवान शिव का वास है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर मोदी को तीसरी बार पुनः प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री की गारंटी है कि 2047 तक भारत पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर और पूर्ण विकसित देश बनकर सामने आएगा। भारत की सेना दुश्मन देश में जाकर सर्जिकल स्ट्राइक करती है। प्रधानमंत्री ने 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानकर उनके लिए समर्पित होकर काम किया है। इसके साथ ही गरीब कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आज देश का हर व्यक्ति योजनाओं का लाभार्थी है।
विपक्ष ने किया लूटने का काम
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और अन्य दलों ने हमेशा देश को लूटने का काम किया है। 2014 से पहले हर दिन एक नया घोटाला सामने आता था, लेकिन 2014 के बाद प्रधानमंत्री की नीतियों के कारण घोटालेबाज या तो जेल में है या फिर बेल पर है। सभी भ्रष्टाचारियों ने मिलकर प्रधानमंत्री के खिलाफ गठबंधन बनाकर झूठ और भ्रम फैलाने का काम शुरू कर दिया है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments