Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनकांग्रेस ने की रुद्रप्रयाग के डीएम को तत्काल हटाने की मांग 

कांग्रेस ने की रुद्रप्रयाग के डीएम को तत्काल हटाने की मांग 

देहरादून। कांग्रेस ने रुद्रप्रयाग के डीएम पर केदारनाथ के पंड़ा पुरोहितों के साथ ही कारोबारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन – प्रशासन मथुरा दत्त जोशी ने बयान जारी करते हुए कहा कि स्थानीय तीर्थ पुरोहित, कारोबारी लगातार डीएम की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। डीएम किसी से मिलने तक को तैयार नहीं है, इसके बजाय लोगों पर अपने आदेश एक तरफा तरीके से लाद रहे हैं। जिस कारण यात्रा सीजन से पहले केदारघाटी में आक्रोश का माहौल व्याप्त है। जोशी ने कहा कि ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खुद संज्ञान लेकर तीर्थ पुरोहितों सहित सभी लोगों की शिकायतों को दूर करना चाहिए, साथ ही यात्रा शुरू होने से पहले जिलाधिकारी को बदला जाना चाहिए। जोशी ने स्थानीय तीर्थ पुरोहितों, कारोबारियों की ओर से जारी ज्ञापन सार्वजनिक करते हुए कहा है कि केदारनाथ सहित पूरे यात्रा मार्ग पर किसी भी कार्य के लिए स्थानीय लोगों को विश्वास में लिया जाना जरूरी है।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments