Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तराखंडहरिद्वारमहानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रहमचारी को सोनीपत से मिला लोकसभा टिकट

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रहमचारी को सोनीपत से मिला लोकसभा टिकट

हरिद्वार। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी को कांग्रेस ने सोनीपत लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। सतपाल ब्रह्मचारी ने समर्थकों के साथ हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन कर दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। कांग्रेस हाईकमान ने सतपाल ब्रह्मचारी को गुरुवार रात को सोनीपत से लोकसभा सीट का टिकट दिया। टिकट फाइनल होते ही देररात उनके समर्थकों ने आश्रम के बाहर जमकर आतिशबाजी की। शुक्रवार सुबह उन्होंने अपने समर्थकों के साथ हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन किया। इसके बाद गंगा में दुग्धाभिषेक भी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने उन पर भरोसा जताया है, वह इसके लिए पार्टी का धन्यवाद देते हैं।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments