पौड़ी। सीटू, इंटक, एटक आदि संगठनों ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी गणेश गोदियाल को समर्थन दिया है। आरोप लगाया कि श्रम कानूनों को समाप्त करने वाली केंद्र सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा बना है। शुक्रवार को सीटू कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार कारपोरेट के लिए काम कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ सभी से एकजुट होने की अपील की। जिला महामंत्री देवानंद नौटियाल ने कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली केंद्र सरकार जनता को ठगने का काम कर रही है। कहा कि श्रम विरोधी नीतियों को लाने वाली सरकार से लोग परेशान है। कहा कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल नहीं की जा रही है। श्रम कानूनों को समाप्त किया जा रहा है। आंगनबाड़ी, आशा, भोजनमाता, ग्राम प्रहरी, उपनल, पीआरडी जवानों की एक भी मांग पूरी नहीं की गई है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी गणेश गोदियाल को समर्थन देकर उनको भारी मतों से जीताने का काम किया जाएगा। बैठक में टीका प्रसाद पोखरियाल, महावीर सिंह रावत, ऋषि कुमार, कुंदन सिंह, सरोज आदि शामिल रहे।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on