Saturday, September 13, 2025
Homeराजनीति13 अप्रैल को उत्तराखंड पहुंचेंगी प्रियंका गांधी, रामनगर और रुड़की में होंगी...

13 अप्रैल को उत्तराखंड पहुंचेंगी प्रियंका गांधी, रामनगर और रुड़की में होंगी जनसभा

देहरादून। कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी की उत्तराखंड में प्रस्तावित जनसभाएं तय हो गई हैं। प्रियंका 13 अप्रैल को पहले गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के रामनगर और इसी दिन दोपहर बाद हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के रुड़की में जनसभा संबोधित करेंगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी दिनांक 13 अप्रैल को गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी गणेश गोदियाल के समर्थन में रामनगर और हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी विरेन्द्र सिंह रावत के समर्थन में रूड़की में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगी। जोशी ने बताया कि प्रियंका गांधी इस दिन पहले प्रातः 11: 50 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ग्राउंड, रामनगर (नैनीताल) में जनसभा करेंगी, इसके बाद वो अपरान्ह तीन बजे डीएवी ग्राउंड रुड़की (हरिद्वार) में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद वो यहीं से नई दिल्ली को प्रस्थान कर देंगी। मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा की तैयारी के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जोरदार तैयारियां शुरू की दी हैं। इन चुनावी जनसभाओं में दोनों लोकसभा क्षेत्रों के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इन चुनावी जनसभाओं को सफल बनाने की अपील की है।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments