Monday, July 21, 2025
Homeउत्तराखंडविकासनगरजेपी नड्डा ने किया विकासनगर में बड़ी चुनावी जनसभा को संबोधित

जेपी नड्डा ने किया विकासनगर में बड़ी चुनावी जनसभा को संबोधित

विकासनगर। लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बजते ही राष्ट्रीय पार्टियों ने चुनावी जनसभा और रैली तेज कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बृहस्पतिवार को चुनाव प्रचार गरमाने उत्तराखंड पहुंचे हैं। पिथौरागढ़ में जनसभा के बाद अब वह वह करीब साढ़े चार बजे विकासनगर पहुंचे। यहां उन्होंने टिहरी लोकसभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवों की भूमि है। पीएम मोदी ने यहां के विकास के लिए बहुत काम किए हैं। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राजनीति की परिभाषा बदल गई है। पहले देश में जाति के आधार पर लोग वोट की राजनीति करते थे। लेकिन अब प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास की राजनीति से देश की जनता ने तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के तौर पर 400 से ज्यादा सीट देने का मन बना लिया है।
जेपी नड्डा ने कहा, केंद्र सरकार द्वारा संचालित उज्ज्वला गैस, आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा, प्रधानमंत्री आवास, गरीब कल्याण अन्न आदि योजनाओं से देश के लोग लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि दुरुस्त गांवों में बिजली, हर घर नल योजनाओं से लोगों को लाभ मिल रहा है। देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज देश इकोनॉमी में पांचवें पायदान पर पंहुच गया है। उन्होंने टिहरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के सर्मथन में जनता से वोट की अपील करते हुए कहा कि उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट से भाजपा जीत दर्ज कर रही है।
उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा 400 सीट जीतकर तीसरी बार नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बन रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार और भष्टाचारियों को बचाने के लिए बनाया गया है। लेकिन मोदी सरकार भष्ट्राचार को समाप्त और भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने का काम कर रही है।
इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, गणेश जोशी, टिहरी लोकसभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर, विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान मौजूद रहे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामशरण नौटियाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम उपस्थित हैं।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments