कोटद्वार। दीपावली के 11 दिन बाद मनाए जाने वाले इगास-बग्वाल कोटद्वार में भी भव्य रूप से मनाया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने बताया कि वह इगास पर्व पर कोटद्वार में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगी।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि उत्तराखंड में पर्व-त्योहार को मनाने का तरीका अपने आप में अनूठा है, इगास पर्व के दिन वर्षों से चली आ रही परंपराओं को निभाया जाता है। देवभूमि में इस दौरान भैलो खेलने का रिवाज है जोकि खुशियों को एक दूसरे के साथ बांटने का माध्यम है। इगास-बग्वाल एक ऐसा त्योहार है जो उत्तराखंड की परंपराओं को जीवंत कर देता है। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी से पर्व को मनाए जाने का आह्वान किया है जिससे कि आज की पीढ़ी हमारी संस्कृति को समझ और जान सके एवं हमारी लुप्त होती संस्कृति को बचाए जा सके।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on